जम्मू । जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को गुलमर्ग और पहलगाम को छोड़कर कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर का न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उन्होंने कहा जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना के साथ 10 मार्च तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है।
Related Posts
अब संदेशखाली में तृणमूल के एक और नेता शंकर सरदार के घर महिलाओं ने बोला हमला
कोलकाता । अजीत माइती के बाद इस बार संदेशखाली में तृणमूल पंचायत सदस्य शंकर सरदार को ग्रामीणों के गुस्से का…
वनाग्नि में जिंदा जले कर्मचारियों को 25 लाख मुआवजा के साथ नौकरी दे सरकार, बनाए ठोस नीति
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य इलाके में चार वन कर्मचारियों के जिंदा जलने पर…
प्रधानमंत्री मोदी कल झारखंड के दुमका में, नड्डा 29 मई को देवघर में, 30 मई को पहुंचेंगे राहुल गांधी
रांची । झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा,…