मुंबई । महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नितिन कोदावते और उनकी पत्नी डॉ. चंदा कोदावते शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की भाजपा मुख्यालय में मौजूदगी में कोदावते दंपति ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बावनकुले ने कहा कि इन दोनों नेताओं को पार्टी में सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कोदावते के समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।बावनकुले ने कहा कि डॉ. कोदावते ने कोरोना काल में गढ़चिरौली जिले के आदिवासी समुदाय की भरपूर सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को समर्थन देने के लिए डॉ. कोदावते और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल हुए हैं। बावनकुले ने आश्वस्त किया कि कोदावते दंपति और उनके समर्थकों को पार्टी में उचित अवसर दिया जाएगा।डॉ. कोदावते ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हम भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की विकास अवधारणा पर विश्वास करके गढ़चिरौली जिले के विकास के लिए यह निर्णय लिया है। डॉ. चंदा ने 2019 में कांग्रेस से गढ़चिरौली विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा और 70 हजार वोट हासिल किए थे।
Related Posts
भाजपा और ईडी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे झामुमो कार्यकर्ता
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में गुरुवार को भूख हड़ताल…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 को बिहार के कटिहार में रैली को करेंगे संबोधित
बिहार । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अप्रैल (रविवार) को कटिहार के राजेंद्र…
संजय राउत ने कहा- इस देश में कोई नहीं सुरक्षित…..
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने…