कांग्रेस ब्लाक स्तर पर मनाएगी वीरभद्र सिंह की जंयती

शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर 23 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉकों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धा सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सभा मे पार्टी के सभी नेता, विधायक, पूर्व विधायक अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 23जून को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। सभा मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्व वीरभद्र सिंह को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि 23 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहुंच कर प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता को याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *