कोलकाता । महानगर कोलकाता के वाटगंज थाना इलाके में एक बोरे में भरकर रखी गई महिला का शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया था। सिर, धड़, हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिए गए थे। आखिरकार पुलिस ने उस महिला का परिचय ढूंढ लिया है। उसका नाम दुर्गा सर्खेल है। उम्र करीब 32 साल। वह पोर्ट क्षेत्र में रहती थी। मृत महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लापता थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्गा के शव की पहचान उसके परिजनों ने की है। 2007 में उनकी शादी वेस्ट पोर्ट इलाके के रहने वाले धोनी सर्खेल से हुई। दुर्गा के घर में उनके पति के अलावा सास, ननद और देवर हैं। मृतका का एक बेटा भी है। दुर्गा की हत्या क्यों की गयी, अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।पुलिस घर के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इनका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना है। बुधवार रात दुर्गा के देवर नीलांजन सर्खेल को थाने बुलाया गया था। उससे पूछताछ हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका का पति नशे का आदी है। उसे पुनर्वास केंद्र भी भेजा गया था जहां से वह भाग गया था।
Related Posts
बैंकों ने 2014 से लेकर 2023 के बीच 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूबा कर्ज वसूला : सीतारमण
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के चुनाव दौरे पर
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के चुनाव…
अनुराग ठाकुर ने ली अपने पन्ने की ज़िम्मेदारी
हमीरपुर । भोरंज विधानसभा के संगरोह बूथ नंबर 8 के पन्ना प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बूथ अध्यक्ष…