मप्र कैडर के 29 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित

भोपाल । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश कैडर के 29 प्रमोटी आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित करते हुए नए सिरे से कैडर वर्ष का आवंटन कर दिया है। इस वरिष्ठता निर्धारण प्रक्रिया में मप्र कैडर के राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और वर्ष 2022 में आईपीएस पद पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों की वरिष्ठता तय की गई है। इसमें आठ अधिकारियों को 2012, एक अधिकारी को 2013 कैडर वर्ष और बाकी 20 अधिकारियों को 2026 कैडर वर्ष आवंटन कर सीनियरिटी दी गई है।

मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च और मई 2024 में इन 29 पुलिस अफसरों की सीनियरिटी फिक्सेशन का प्रस्ताव केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार को प्रस्ताव पर मुहर लगाकर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार-2012, विजय कुमार बगवानी-2012, राजीव कुमार मिश्रा-2012, निश्चल झारिया-2012, रसना ठाकुर-2012, संतोष कोरी-2012, जगदीश डाबर-2012, मनोहर सिंह मंडलोई-2012, रामजी श्रीवास्तव-2013, जितेंद्र सिंह पंवार-2016, सुनील तिवारी-2016, संजीव कुमार सिन्हा-2016, संजीव कुमार कंचन-2016, मनीष खत्री-2016, राजेश कुमार त्रिपाठी-2016, सुनील कुमार मेहता-2016, वीरेंद्र जैन-2016, देवेन्द्र कुमार पाटीदार-2016, रायसिंह नरवरिया-2016, रामशरण प्रजापति-2016, सुंदर सिंह कनेश-2016, अरुण कुमार मिश्रा-2016, राजेश व्यास-2016, विनोद कुमार सिंह-2016, पदमा विलोचन शुक्ला-2016, सुधीर कुमार अग्रवाल-2016, पंकज कुमार पांडे-2016, अजय पांडे-2016, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को 2016 बेच अवंटित हुआ है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2021 में हुई डीपीसी में सिलेक्ट अफसरों में मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, अरुण कुमार मिश्रा, राजेश व्यास को 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया है।

2022 की सिलेक्शन लिस्ट में शामिल विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डॉ संजय कुमार अग्रवाल को भी 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया गया है।

आईपीएस आलोक कुमार का नाम सीनियरिटी लिस्ट में 2012 बैच के शैलेंद्र सिंह चौहान के नाम के बाद और रघुवंश कुमार सिंह के नाम के पहले रहेगा। इसी तरह विजय कुमार भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई का नाम 2012 की कैडर लिस्ट में प्रमोद कुमार सिन्हा के नाम के बाद और 2013 बैच के आईपीएस अभिषेक तिवारी के नाम के पहले होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *