रोजाना रात में सोने से पहले जरूर करें ये फेस योग

स्किन का लटकना और झाइंया नजर आने लगती हैं। हालांकि यह समस्या आज के समय में सिर्फ बुजुर्गों के साथ नहीं बल्कि युवाओं के साथ भी देखने को मिल रही है। कम उम्र में इस समस्या के होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल, काम का बोझ और तनाव आदि है। वर्तमान समय में लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की केयर करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कॉस्मेटिक्स और केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। जिसके असर हमारी स्किन पर भी नजर आता है।

ऐसे में अगर आप भी इस समस्याओं से जूझ रहे हैं और आप भी हेल्दी व ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फेस योग के बारे में बताने जा रहे हैं। रोजाना रात में सोने से पहले फेस योग की मदद से आप स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव आएगा और एजिंग के लक्षण भी कम होते जाएंगे।फेस योगा

बता दें कि फेस योग में कई तरह की एक्टिविटी इन्वॉल्व होती हैं। जैसे- मुंह खोलना, गर्दन घुमाना और आंखें खोलना आदि शामिल है। फेस योगा से चेहरे की मांसपेशियों पर अधिक असर पड़ता है। जब आप रोजाना फेस योगा करते हैं, तो समय से पहले झुर्रियां नहीं आती हैं और आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती हैं। यहां तक की फाइन लाइंस की समस्या भी नहीं होती है। दरअसल, फेस योगा से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपके फेस में हाइड्रेशन भी बना रहता है। साथ ही फेस योगा से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और फेस क्लीन होता है व फेस में निखार आता है।

डी-स्ट्रेस

जब आप रोजाना फेस योगा करते हैं, तो इससे चेहरे की मांसपेशियां खुलती हैं। रोजाना योगा करने से त्वचा शांत होने के साथ शरीर रिलैक्स होता है और तनाव में कमी आती है। वहीं फेस योगा की मदद से फेस डी-स्ट्रेस होता है, मसल्स रिलैक्स होती हैं और नर्वस सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है।

ग्लोइंग होगी स्किन

अगर आप फेस योग या एक्सरसाइज आदि नहीं करते हैं। साथ ही स्किन केयर भी नहीं करते हैं। तो आपकी त्वचा लटक जाती है और फेस पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। वहीं अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले फेस योगा करते हैं, तो स्किन में कसाव आता है, झुर्रियां कम होती हैं और कॉलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है।

स्किन टोन में सुधार

रोजाना रात में सोने से पहले फेस योगा जरूर करना चाहिए। फेस योगा की मदद से स्किन कॉम्प्लेक्शन में सुधार होता है और स्किन टोन बेहतर होती है। क्योंकि फेस योगा से फेस में ऑक्सीजन लेवल में सुधार होता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *