देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहां महिलाओं ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे, जहां महिलाओं ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। मुख्यमंत्री ने यहां नजूल भूमि का नि:शुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और 54479 लाख के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।विधानसभा वार इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास -विधानसभा – शिलान्यास कार्य की संख्या – धनराशि – लोकार्पण वाले कार्य की संख्या धनराशि -कुल धनराशि1- जसपुर 19 811.92 12 599.12 1411.042- काशीपुर 04 5563.60 09 848.65 6412.253- बाजपुर 02 170.3 17 1857.3 2027.594- गदरपुर 06 1068.84 13 1463.19 2532.035- रुद्रपुर 09 17656.57 14 2640.35 20256.926- किच्छा 14 760.91 11 2643.61 3404.57- सितारगंज 10 4385.90 12 2480.78 6866.688- नानकमत्ता 26 2021.25 10 3537.24 5558.499- खटीमा 16 3319.38 15 2650.79 5970.17
Related Posts
तुष्टीकरण और राष्ट्रवाद के बीच है मुकाबला : योगी आदित्यनाथ
आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट हैं और…
उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित….
नई दिल्ली। पंजाब से पश्चिम बंगाल तक कोहरे की एक चादर फैली हुई है, जिसके कारण बृहस्पतिवार रात से गंगा…
सत्ता के सरपरस्त माफिया और गुंडों का हुआ राम राम सत्य : मुख्यमंत्री योगी
बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के उम्मीदवार डॉ. भोला सिंह के समर्थन में…