लोस चुनाव : आज पुलिस से सामना होते ही माफिया की पैंट हो जाती है गीली : योगी

आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा के जलेसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के ऐतिहासिक जीत की अपील की। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफिया सरकार चलाते थे, आज माफिया का सामना पुलिस से हो जाए तो उसकी पैंट गीली जाती है।

सीएम योगी ने कहा कि 500 सालों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां हस्तशिल्पियों ने जलेसर का घंटा लेकर अयोध्या पहुंचे। रामलला अयोध्या में पुन: स्थापित हुए तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने न तो जलेसर की सुध ली और न ही अयोध्या की। कांग्रेस के लोग तो राम को ही नकार रहे थे। समाजवादी पार्टी कहती थी कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। आज भगवान राम लला अयोध्या में हैं। हर दिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। रामलला का सूर्य तिलक भी आप ने देखा होगा। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि रामलला अयोध्या में विराजमान हों। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे व्यक्तिगत कानून लागू करेंगे। इसका मतलब तालिबानी शासन लागू करेंगे। कांग्रेस और सपा को क्या हो गया। देश के अंदर अराजकता पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह पूरा जीवन राम मंदिर के लिए लगा दिया। वह दिवंगत हुए तो समाजवादी पार्टी ने संवेदना के एक भी शब्द नहीं कहे। दूसरी तरफ माफिया के मरने पर सपा के नेता फातिया पढ़ने गए थे। इसीलिए जनता ने तय किया कि मोदी जी देश चलाएंगे और वे लोग फातिया पढ़ेंगे। उनके लिए वही स्थान उचित है। सीएम योगी ने जनसमूह से एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लगवाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता यूं ही नहीं एक बार फिर मोदी सरकार को लाना चाह रही है। पीएम मोदी ने 10 वर्ष से लगातार देश सेवा कर रहे हैं। आज देश में आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हो गया है। यह परिवर्तन हुआ है। हाईवे, रेलवे, हर घर नल, बिजली, हाईवे जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जलेसर के घंटे को देश भर में बजाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार में कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। आज सरकार एक्सप्रेसवे, हाईवे, एम्स, एनआईटी, मेट्रो, आईआईटी बना रही है। इसके साथ ही गरीब कल्याण के लिए सरकार कार्य कर रही है। भारत 80 करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में आंटे के लिए छीना-झपटी मची है। वे भूखों मर रहे हैं। आज सबको समय पर एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। 10 करोड़ गरीबों को फ्री में सिलेंडर दिया गया। उप्र सरकार होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित नहीं थी और बेटियां भी सुरक्षित नहीं थीं। बेटी बाहर जाए तो परिवार चिंतित रहता था। अपराधी और माफिया गले पट्टी बांधकर गिड़गिड़ा रहा है। सपा सरकार में माफिया सरकार चलाते थे,आज माफिया का सामना अगर पुलिस से हो गया तो उसकी पैंट गीली हो जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *