अनुराग ठाकुर ने ली अपने पन्ने की ज़िम्मेदारी

हमीरपुर । भोरंज विधानसभा के संगरोह बूथ नंबर 8 के पन्ना प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह से रविवार को अपना पन्ना लेकर यहां पर अधिकतम वोटिंग सुनिश्चित करने और भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलवाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित भी किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सिर्फ़ एक राजनैतिक पार्टी नहीं बल्कि परिवार भी है। मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज विधानसभा के संगरोह के बूथ नंबर 8 के पन्ना प्रमुख के रूप में मैंने ज़िम्मेदारी ली और यहां से अधिकतम मतदान प्रतिशत करने का प्रयास करुंगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मेरा सभी पन्ना प्रमुख साथियों से करबद्ध निवेदन है कि पूर्व की भांति फिर एक बार आप सभी पूरे मनोयोग से अपने पन्नों पर अंकित मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने व भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। बूथ जीतेंगे-चुनाव जीतेंगे। कमल खिलाएंगे और फिर मोदी को पीएम बनायेंगे।”

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजपा उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं से इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया। संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान,जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, ग्राम केंद्र प्रमुख कैप्टेन ध्यान सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *