हापुड़ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ जनपद के दौरे पर पहुंचे। यहां पर कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। वह उक्त बातें शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि देश का किसान बहुत मेहनत करता है। उसकी समस्याओं को समझना होगा। बिना किसान की खुशहाली के उन्नति होना गलत होगा। समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने के सवाल का जवाब देने से रालोद अध्यक्ष टाल गए।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद वह पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे और चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर पहली बार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रालोद अध्यक्ष ने यहां पर जनता से मुलाकात की और उनसे लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा।
Related Posts
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को मध्यप्रदेश प्रवास पर
भोपाल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां ग्वालियर,…
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिन,2000 स्थानों पर होगा रामचरित मानस का पाठ…
कानपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज खासा उत्साहित है। कानपुर के किन्नर प्राण प्रतिष्ठा को महापर्व के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश में एक साथ चुनाव कराने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते
नई दिल्ली )। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश में एक साथ चुनाव कराने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते पूर्व राष्ट्रपति राम…