नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बांटे लड्डू

फतेहाबाद । भाजपा नेता नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री चुने जाने की खुशी में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जोड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी एक कर्मठ व पार्टी के निष्ठावान नेता हैं। पार्टी हाईकमान को उनकी योग्यता और कार्यकुशलता पर पूरा भरोसा है, इसलिए प्रदेश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी को सौंपी गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नायब सिंह सैनी के सीएम बनने से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह व उमंग है। कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने लगभग साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया गया है। हरियाणा के विकास को नम्बर वन बनाया है। उनके कार्यकाल को अंत्योदय उत्थान, प्रशासनिक सुधार, ईमानदार शासन व 36 बिरादरी की सरकार में भागीदारी के रूप में जाना जाएगा। नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास और ईमानदार सरकार की परमपरा को आगे लेकर बढ़ेंगे। इस मौके पर पार्षद, रामकुमार मेहरा मुलखराज चावला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सैनी समाज में खुशी की लहर, फतेहाबाद में बांटे लड्डू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे लोकसभा सांसद नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जिलेभर के सैनी समाज में खुशी की लहर है। फतेहाबाद में सैनी समाज के लोगों ने बाजारों में लड्डू बांटे व एक दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। सैनी समाज के युवा नेता अनिल सैनी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं गांव मताना के सरपंच दलबीर वर्मा एडवोकेट ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब सैनी समाज के किसी व्यक्ति इतना ऊंचा रुतबा मिला है। सैनी समाज के लोगों ने कई जगह लड्डू बांट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर पूरे सैनी समाज का मान-सम्मान बढ़ाया गया है। भाजपा ने हरियाणा में उस धारणा को बदल डाला है जिसमें कहा जाता था कि पिता के बाद उसके बेटे को ही आगे की कमान मिलेगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *