रायगढ़ । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी रविवार दोपहर 12.45 बजे रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता झंडा लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंची। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेताओं ने राहुल गांधी का शानदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ उड़ीसा से चलकर छत्तीसगढ़ में प्रवेश किए थे। उस दौरान रेंगालपाली में सभा का आयोजन किया गया था। दो दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा चौक से किया गया।
Related Posts
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार भी लुढ़के
नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र…
आईआईटी की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति जीवंत और अनुसंधानात्मक हैं। संस्कृति की इसी विशेषता…
जयपुर से अलवर लौटते समय भाजपा कार्यकर्ता यासीन पहलवान की हत्या
अलवर । भाजपा कार्यकर्ता यासीन पहलवान की बदमाशों ने पीट कर हत्या कर दी। गुरुवार की शाम यासीन पहलवान अपने…