रायगढ़ । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी रविवार दोपहर 12.45 बजे रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता झंडा लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंची। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेताओं ने राहुल गांधी का शानदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ उड़ीसा से चलकर छत्तीसगढ़ में प्रवेश किए थे। उस दौरान रेंगालपाली में सभा का आयोजन किया गया था। दो दिन के विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा चौक से किया गया।
Related Posts
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शत प्रतिशत जीत का किया दवा
चंपावत । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीतेगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश…
भारत में संयुक्त उद्यम स्थापित करने पर सहमति जताई
रूस ने मंगलवार को रूसी सैन्य साजो-सामान के कल-पुर्जों की आपूर्ति में देरी पर नयी दिल्ली की चिंताओं को दूर…