रांची ।आईएनडीआईए गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है।इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। अत: प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये। इसकी जानकारी खुद विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को दी है।उन्होंने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़े प्रमुख मांग और बिल जैसे सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति आधारित बिल झारखंड विधानसभा से पास कर राज्यपाल के पास भेजा गया था। इसमें कुछ विधेयक को राजभवन ने वापस कर दिया। इसके बाद फिर से विधानसभा से इन विधेयकों को पास करके राज्यपाल के पास भेजा गया है। इन तमाम मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिलना चाहता है।
Related Posts
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग, हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार जुर्माना
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली आम आदमी पार्टी…
जेएनयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर वामपंथियों ने किया हमला
नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्र संघ चुनाव कराने पर एक बैठक के दौरान एबीवीपी और…
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ली, गहलोत और डोटासरा जल्द जाएंगे तिहाड़ जेल : दिलावर
कोटा । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में स्टूडेंट्स को खूब लूटा है। परीक्षा…