लॉन्च होने से पहले ही Samsung Galaxy की स्मार्ट Ring की कीमत हुई लीक

सैमसंग जल्द ही अपने फोल्ड और फ्लिप फोन्स को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल, तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही इससे जुड़ी पूरी जानकारी लीक हो गई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मानें तो कंपनी इस डिवाइस को जुलाई की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। वहीं अब Samsung Galaxy Unpacked इवेंट से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आई है। कंपनी इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ Galaxy Ring को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस रिंग की कीमत का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy Ring की कीमत

टिप्स्टर की मानें तो Samsung Galaxy Ring की कीमत भारत में काफी ज्यादा होगी। यहां तक की ब्रांड इसे मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। टिप्स्टर योगेश ब्रार की मानें तो Samsung Galaxy Ring की कीमत भारत में लगभग 35 हजार रुपये हो सकती है।

जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 30 डॉलर से 350 डॉलर के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये डिवाइस मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा। इसका सब्सक्रिप्शन 10 डॉलर यानी लगभग 830 भारतीय रुपये हो सकता है। इस रिंग का मुकाबला सीधे तौर पर Oura Ring से होगा, जो 299 डॉलर से शुरू होकर 549 डॉलर तक जाती है।

साथ ही ब्रांड सब्सक्रिप्शन फीस भी चार्ज करता है, जिसका एक साल का सब्सक्रिप्शन 71.88 डॉलर का आता है। इस सब्सक्रिप्शन में आपको रिंग के सभी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अमेरिकी मार्केट में कई दूसरे ऑप्शन भी हैं।

क्या है खास?

इस रिंग की खासियत का अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है। Samsung Galaxy Ring में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग का फीचर मिल सकता है। रिंग में SpO2, हार्ट रेट, स्लीप और दूसरे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसे 9 अलग-अलग साइज में लॉन्च कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *