कोलकाता । उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल समर्थक आपराधिक तत्व ऑन द्वारा स्थानीय महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की तरफ से कोलकाता में प्रदर्शन किया गया। पिछले कुछ दिनों से संदेश खाली में स्थानीय महिलाएं तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने खुद तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दिनों-दिन प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोलकाता में राज्य प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्य भर में महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, हत्या के खिलाफ विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन एवं सड़क अवरोध किए गए। उत्तर कोलकाता भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की कड़ी आलोचना की।
Related Posts
नेपाल ने नदी में गिरी दो बसों और शव ढूंढने के लिए भारत से की मदद की गुहार
काठमांडू । नेपाल ने पिछले सप्ताह नदी में गिरी दो बसों और यात्रियों को खोजने के लिए भारत से मदद…
सिंधिया का मुकाबला करेंगे बीजेपी से गए यादवेंद्र…
भोपाल। कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद राज्य की दो…
एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की
नई दिल्ली । विश्व के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता…