संविधान में बदलाव की साजिश रची थी: Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू करके संविधान में बदलाव की साजिश रची थी।” उन्होंने विपक्षी दल पर संविधान को लेकर देश में झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि वह उसे एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण नहीं छीनने देंगे।

मोदी ने यहां एक रैली में कहा, “दोस्तो, इंडी गठबंधन की नाव डूब रही है। उनके पास केवल एक ही सहारा है- झूठ। वे बार-बार झूठ बोल रहे हैं। वे संविधान के बारे में झूठ फैला रहे हैं।” कांग्रेस आरोप लगा रही है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के “400 पार” नारे का उद्देश्य संविधान को बदलना और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों का आरक्षण समाप्त करना है।

विपक्षी दल के इस आरोप पर उनकी आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “संविधान को खतरा किससे है? आप बताएं, आपातकाल लगाकर संविधान में बदलाव की साजिश किसने रची?”

मोदी ने कहा, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कांग्रेस की तानाशाही पर लगाम लगाई थी। रायबरेली में लोकतंत्र को लूटने की कोशिश की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *