दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सात मतगणना केंद्रों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। अब तक की मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार दिल्ली की सातों सीटों पर जीत के करीब हैं। पिछले लगातार दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। पढ़ें दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के रिजल्ट का पल-पल का हर अपडेट…

दक्षिणी दिल्ली में 1 लाख से ज्यादा वोटों से भाजपा आगे
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी- 679853
गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान- 561273
बसपा अब्दुल बसित- 9636
भाजपा 118580 से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 74566 वोटों से आगे
13 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को 410411 वोट और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 335845 वोट मिले हैं।

जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत की बड़ी बढ़त को लेकर जश्न में डूबे कार्यकर्ता।

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 1 लाख 55 हजार वोटों से आगे
पश्चिमी दिल्ली सीट के लिए जैसे जैसे मतगणना बढ़ती जा रही है आप प्रत्याशी महाबल मिश्रा से जीत दूर होती जा रही है। महाबल मिश्रा सुबह मतगणना शुरू होने के समय मतगणना केंद्र पहुंच गए थे। जैसे जैसे मतगणना बढ़ती गई, वह पिछड़ते चले गए। जब भाजपा प्रत्याशी एक लाख मतों के अंतर से आगे निकलीं तो महाबल मिश्रा केंद्र से बाहर चले गए। अब कमलजीत सहरावत एक लाख 55 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत के करीब
भोजपुरी अभिनेता, गायक व सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से, पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से, पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया उत्तर पश्चिमी दिल्ली से, कारोबारी नेता प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक से और हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से जीत के करीब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *