पीलीभीत में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की ताकत का एहसास करने के बाद तीन “काले” कृषि कानूनों को रद्द कर दिया। पार्टी प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में पीलीभीत में रैली करने पहुंचे यादव ने यह भी कहा कि पीलीभीत के लोगों ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है और भगवा पार्टी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि जब से ये दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई तो इतनी बढ़ाई है जिसकी आप कल्पना नहीं कर पा रहे हैं। महंगाई बढ़ती चली जा रही है, चाहे वो डीज़ल हो, पेट्रोल हो, जरूरत के सामान हो 2014 से 2024 का हिसाब किताब लगाइए चीजों की कितनी महंगाई बढ़ गई है। 

सपा नेता ने कहा कि यह सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा रही है। उन्होंने कहा कि जब महंगाई रोकनी थी तब इन्होंने चंदा वसूलने का काम किया। ये दावा करेंगे भ्रष्टाचारी बचेंगे नहीं, लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कोई कर रहा तो बीजेपी वाले कर रहे हैं। 

भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि वे दावा करते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन अगर कोई भ्रष्टाचार बढ़ा रहा है तो वह बीजेपी के लोग हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश ने उनकी सरकार बनाई है; 2014 में वे सत्ता में आये, लेकिन 2024 में वे सत्ता से बाहर हो जायेंगे। यदि उत्तर प्रदेशवासी गर्मजोशी से स्वागत कर सकते हैं तो गर्मजोशी से विदाई भी दे सकते हैं। चुनाव की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में यादव की यह पहली राजनीतिक रैली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी बांड और नोटबंदी के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे बताएं कि क्या ये चुनावी बांड और नोटबंदी काले धन को सफेद करने के तरीके नहीं हैं? उन्होंने अपना सारा काला धन सफेद कर लिया है।’ इस सीट पर गंगवार का मुकाबला बीजेपी के जितिन प्रसाद और बीएसपी के अनीस अहमद से है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *