भाजपा की नीति और नियत को समझें और अपने विवेक से वोट दें

भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए रविवार को राजस्थान के जालोर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘जालौर आकर खुशी और गर्व महसूस होता है। जालौर कर्मठ लोगों की धरती है। आप सभी के लिए हमारे मन में बहुत आदर है। यहां कांग्रेस की सरकार थी, आप काम से खुश थे। कुछ गिले-शिकवे भी थे और आपने सरकार बदली। फिर क्या हुआ, कांग्रेस सरकार की लगभग योजनाएं बंद कर दी गईं। इसलिए आज मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।

प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैं। राजस्थान आकर बोल दिया- जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव सा का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी रडार से मिसाइल को बचाने में बादल का रोल बताते हैं, कभी तब ईमेल भेजने की बात कहते हैं, जब ईमेल बना ही नहीं था और कभी मांस-मछली की बात करते हैं, आखिर इन बातों से जनता की जरूरतों का क्या मतलब है?मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। लेकिन अब चुनाव आ रहा है, तो मोदी जी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *