गर्मियों में कच्चा या पक्का आम क्या है आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प?

चिलचिलाती गर्मियों में शरीर को अगर कई सारे मीठे और रसीले फल मिल जाए तो मजा ही अलग होता है। गर्मी के मौसम में लीची, तरबूज, खरबूजा और अंगूर जैसे फलों को हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन, इस मौसम में फलों का राजा आम भी खूब खाया जाता है। आम के आते ही कई फलों की छुट्टी हो जाती है। कच्चे आम की कैरी का आचार, चाटनी और आम पन्ना खूब पिया जाता है। पके आम का लोग मिल्क शेक, आम रस और आम पापड़ जैसी चीजों का बनाकर खाना पसंद करते हैं। सबकी जुबान पर कच्चा हो या फिर पक्का आम दोनों ही मन को खूब लुभाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि कौन-सा आम आपकी सेहत के लिए सबसे बढ़िया? चलिए हम आपको बताते हैं।

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक, कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। कच्चा आम एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। दरअसल, गर्मी में कच्चे आम खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, जिससे संक्रमण और गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। स्किन के लिए कच्चा आम बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन सी, ई और ए होता है। कच्चा आम खाने से स्किन के कोलेजन को बूस्ट करता है। स्किन एजिंग की समस्या कम होती है। गर्मी में कच्चा आम खाने कब्ज और अपच की समस्या नहीं होती है। कच्चा आम फाइबर से भरपूर होता है, ये वजन घटाने में भी मदद करता है।

गर्मियों में पका हुआ आम खाने के फायदे

पके हुए आम में प्रोटीन, डाइट्री फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी, सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पका हुआ आम खाने से पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्या नहीं होती है। पका हुआ आम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने और आंखों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। पका हुआ खाने से स्किन और बालों को भी खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

कच्चा या पक्का आम क्या है सेहत के लिए सबसे बेहतर?

एक्सपर्ट के मुताबिक, कच्चा और पक्का दोनों आम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पके हुए आम की बात करें, तो इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, जब बात कैलोरी की आती है, तो कच्चे आम के मुकाबले में पके आम में ज्यादा कैलोरी होती है जो कि वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। वैसे तो गर्मियों में कच्चा और पका हुआ आम दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *