किसान, खिलाड़ी, युवा, बेरोजगार सभी मिलकर एनडीए को हराएंगे : सुनील सिंह

विद्रोही आनन्द संवाददाता

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर रही है।
सरकार किसानों को एमएसपी की गारंटी दे। देश का किसान बॉर्डर पर संघर्ष कर रहा है। आंदोलन की शक्ति से सरकार को जनता की ताकत को समझना चाहिए। सुनील सिंह ने चुनाव आयोग से यह भी अपील की है कि लोकसभा 2024 का चुनाव निष्पक्ष कराए।

आगे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से यह भी अपील है कि चुनाव ईवीएम पर न होकर बैलट पेपर से होना चाहिए। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से ही होने चाहिए। भले ही मतगणना में दो दिन ज्यादा लग जाएंगे तो इससे क्या फर्क पड़ेगा। क्या दो दिन में देश का विकास रुक जाएगा। दो दिन बाद अगर कोई सांसद बन जाएगा और सरकार का गठन हो जाएगा तो इससे देश को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि चुनाव में धांधली रोकी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *