गर्मी और लू से देशभर में लोगों का जीना मुहाल

IMD: देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कोलकाता में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू को लेकर मौसम विभाग ने बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार पांच दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा।

पूर्वी भारत में लू चल रही
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘इस समय पूर्वी भारत में लू चल रही है। आने वाले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।’

ओडिशा में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट
उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में आने वाले पांच दिनों में लू का प्रकोप रह सकता है, जिसके लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी हीटवेव की संभावना है।
बिहार में रहेगा ऐसा मौसम
, ‘ओडिशा के लिए दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अनुमान हैं कि तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। दो दिन के कमी के बाद फिर ओडिशा में गर्मी की स्थिति होगी। बिहार में आने वाले पांच दिनों में लू की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। हमने पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रात और सुबह का तापमान सामान्य से अधिक है। झारखंड में भी गर्मी की कुछ संभावना है। अगर दक्षिण प्रायद्वीपीय की बात करें तो वहां लू का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन हमारे द्वारा दी गई चेतावनी ‘गर्म और आर्द्र’ के लिए है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए हमने अगले चार-पांच दिनों के लिए ‘गर्म एवं आर्द्र’ चेतावनी जारी की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *