जरूरतमंदों को ठंड से राहत के लिए उद्योग व्यापार मंडल ने दिए एक हजार कंबल

बहराइच। उद्योग व्यापार मंडल बहराइच ने संबद्ध ट्रेड यूनियनों के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए प्रशासन को 1000 कंबल दिए गये हैं। जिससे जिला प्रशासन इनका वितरण जरूरतमंदों में करा सके।

शनिवार शाम व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट को एक हजार कंबल सौंपे। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया कि जिले के जरूरतमंदों में इसका वितरण किया जाए। जिससे लोग ठंड से राहत पा सकें। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, होटल रिजार्ट एसोसिएशन महामंत्री गौतम मल्होत्रा, योगेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। विशेष तौर पर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, होटल रिजॉर्ट एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन के विनोद अग्रवाल, साल्वेंट एसोसिएशन के विनोद टेकड़ीवाल, प्रमोद डालमिया, अतुल अग्रवाल, केमिस्ट एसोसिएशन के उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया, घी वनस्पति एसोसिएशन के विकास मालानी, टू व्हीलर एसोसिएशन से सुरेश गुप्ता, पेट्रोलियम संघ के आनंद गौड़ एवं अन्य संगठनों व व्यापारियों ने सहयोग किया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *