भाजपा पार्षद दल के पूर्व उपनेता संजय सक्सेना का निधन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

मुरादाबाद । नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के पूर्व उप नेता पूर्व पार्षद संजय सक्सेना (61) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। संजय सक्सेना वर्ष 2000 से लगातार तीन बार भाजपा के सिंबल पर नगर निगम के सिविल लाइन क्षेत्र से पार्षद चुने गए थे। एक बार उनकी धर्मपत्नी सारिका सक्सेना भी सिविल लाइन की पार्षद रह चुकी हैं।

संजय सक्सेना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी पार्षदों व नगर निगम के अधिकारियों ने भी अशोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *