लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल से नगर निगम के सिविल ठेकेदार समस्याओं को लेकर पहुँचे

विद्रोही आनन्द, संवाददाता

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय अंतर्गत लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यालय में सिविल ठेकेदारों की पंजीकृत यूनियन के बैनर तले अपनी समस्याओं एवं उनके निस्तारण हेतु भेंट की।

उक्त के क्रम में सम्बन्धित सिविल ठेकेदारों की पंजीकृत यूनियन द्वारा महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल को अपनी समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण कराया गया।जिसके तहत महापौर द्वारा उक्त समस्याओं को सुना गया तथा जल्द से जल्द समस्यायों के निस्तारण हेतु संगठन के अध्यक्ष धनंजय सिंह, राहुल सिंह को आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *